Public App Logo
Profile Picture

Vinod Sonkar

@bjpvinodsonkar
3273081Followers
14Following
दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल, भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनना मेरे लिए गर्व की बात है। आप भी इस नंबर 8800002024 पर मिस्ड कॉल करके पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें और हमारे साथ मिलकर पार्टी को और भी मजबूत बनाएं।
आज लोकसभा कौशाम्बी के अंतर्गत अझुवा के व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री रमेश चन्द्र केशरवानी जी एवं उनकी पूरी टीम, सभासदगण, एवं श्री राम लीला कमेटी के सभी सदस्यों को भाजपा की सदस्यता दिलाई l सभी नए सदस्यों को हार्दिक बधाई, आप सभी का भाजपा के परिवा
"स्व. श्री राम सरन यादव स्मृति विशाल इनामी दंगल एवं मेले में शहजादपुर, सिराथू (कौशाम्बी) पहुंचकर कुश्ती की शुरुआत करवाई। आए हुए पहलवानों से हाथ मिलवाकर मुकाबले का शुभारंभ किया और विजयी पहलवान को पुरस्कृत किया।"
"श्री रमेश सोनकर जी की बेटी के आकस्मिक निधन की दुखद सूचना मिली। तत्काल अंधावा, सिराथू (कौशाम्बी) पहुंचकर परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और शोक संवेदना प्रकट की। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।"
पीएम श्री Narendra Modi जी ने आज नई दिल्ली में भाजपा की नई सदस्यता ग्रहण कर भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024 का शुभारंभ किया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=BJPSadasyata2024 nis:value=BJPSadasyata2024 nis:enabled=true nis:link/>
"कुंडा से लौटते समय शहजादपुर करेंटी पुल पर 10-12 साल के एक लड़के का दुखद सड़क हादसा हो गया। तत्काल मौके पर रुककर, SO मानिकपुर, SO कोखराज और CO सिराथू को सूचित किया गया। एम्बुलेंस बुलाई गई और बच्चे के इलाज के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।"
आज ग्राम पंचायत ढिकुही, विधानसभा कुंडा, प्रतापगढ़ में श्री बृज किशोर त्रिपाठी जी (पूर्व जिला उपाध्यक्ष, भाजपा प्रतापगढ़) के पिताजी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित वार्षिकी कार्यक्रम में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
देश की युवा ऊर्जा से भारत को सशक्त बनाने के लिए भाजपा का साथ दें।

2 सितंबर से शुरू हो रहे भाजपा के सदस्यता अभियान में 8800002024 पर मिस्ड कॉल करें, सदस्य बनें।
आज प्रयागराज स्थित अपने आवास पर, मैंने क्षेत्र से आए हुए जनमानस की समस्याओं और सुझावों को जनसुनवाई के माध्यम से सुना एवं उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
उत्तर प्रदेश की बेटी और पैरा एथलीट प्रीति पाल ने <nis:link nis:type=tag nis:id=ParisParalympic2024 nis:value=ParisParalympic2024 nis:enabled=true nis:link/> में महिलाओं की 200 मीटर (T35) दौड़ में 'कांस्य पदक' जीतकर प्रदेश और देशवासियों को गर्व से भर दिया है। उनके इस अद्वितीय प्रदर्शन के लिए उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!
आज बरगदहा, मऊदारा में सोनकर कृषि सेवा केंद्र का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। कुंडा विधानसभा, प्रतापगढ़ में यह केंद्र क्षेत्र के किसानों के लिए आधुनिक तकनीक और संसाधनों को सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
दिनांक 02 सितम्बर 2024 का कार्यक्रम।
आज लखनऊ आवास पर हमारी दोनों बहनों ने राखी बांधी है। भाई-बहन के इस अटूट प्रेम और स्नेह के पवित्र बंधन को सादर नमन। इस खास मौके पर उनके आशीर्वाद और प्यार से मन प्रसन्न है। ये रिश्ता यूं ही हमेशा बना रहे।
हिंदी साहित्य के महानायक और विद्वान हजारी प्रसाद द्विवेदी जी की जयंती पर सादर नमन। उनके अद्वितीय साहित्यिक योगदान ने हिंदी साहित्य को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=हजारीप्रसादद्विवेदी nis:value=हजारीप्रसादद्विवेदी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=HindiLiterature nis:value=HindiLiterature nis:enabled=true nis:link/>
रिश्तों की डोर को और भी मजबूत करने वाले पवित्र त्योहार रक्षाबंधन की आप सभी को शुभकामनाएं। भाई-बहन के स्नेह का ये बंधन हमेशा अटूट रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=HappyRakshaBandhan nis:value=HappyRakshaBandhan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रक्षाबंधन nis:value=रक्षाबंधन nis:enabled=true nis:link/>
मां भारती के वीर सपूत और स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी को उनकी पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन। उनका साहस और देशभक्ति हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा।

जय हिंद!
**महिला शक्ति की प्रेरणा स्रोत और प्रखर वक्ता, भारत की वित्त मंत्री माननीया श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।**

 प्रभु श्रीराम से आपके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
**राष्ट्रसेवा को अपना धर्म मानने वाले अद्वितीय योद्धा और बलिदान के प्रतीक, मराठा सम्राट बाजीराव पेशवा जी की जयंती पर सादर श्रद्धांजलि।**

उनकी वीरता और समर्पण हमेशा हमारी प्रेरणा बने रहेंगे।।
हिंदी साहित्य के महान रचनाकार अमृतलाल नागर जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। उनकी कालजयी रचनाओं ने साहित्य को नई ऊंचाइयां दीं और समाज को एक नई दृष्टि प्रदान की। श्रद्धापूर्वक नमन!
स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानी मदन लाल ढींगरा जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। मातृभूमि के प्रति उनके अटूट समर्पण और अदम्य साहस ने स्वतंत्रता की लड़ाई को नई दिशा दी। उनका त्याग और बलिदान हमारे लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहेगा।
आज हमारे लोकसभा कौशाम्बी में हुई दुःखद सड़क दुर्घटना का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। इस हादसे में छत्तीसगढ़ के तीन कांवड़ियों के निधन और 18 अन्य के घायल होने की खबर ने मन को गहरे दुख से भर दिया है।

भगवान शंकर से प्रार्थना है
वीरांगना कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। उनकी ओजस्वी रचनाओं, विशेषकर "खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी," ने स्वतंत्रता संग्राम को नई ऊर्जा दी। उनकी लेखनी और देशप्रेम सदैव हमारे लिए प्रेरणा स्रोत रहेंगे
भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष, करोड़ों कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक और हमारे प्रेरणा स्रोत, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। उनकी अद्वितीय नेतृत्व क्षमता, अटूट राष्ट्रभक्ति, और ओजस्वी
पूर्व क्रिकेटर और सम्मानित नेता चेतन चौहान जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उनके योगदान और सेवाओं को सदैव स्मरण किया जाएगा। नमन!
मानवीय मूल्यों के पोषक, मानवता धर्म के पुजारी परम श्रद्धेय स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि। उनका जीवन, भक्ति, और साधना का अद्वितीय मार्गदर्शन हमारे लिए सदैव प्रेरणास्त्रोत रहेगा। 
ओम शांति।