बहादुरपुर: मुख्यमंत्री के करीला धाम में प्रस्तावित दौरे के लिए कलेक्टर और एसपी ने ली तैयारियों का जायजा
रंगपंचमी पर मां जानकी माता मंदिर करीला धाम पर 18 से 20 मार्च तक लगने वाले तीन दिवसीय वार्षिक मेला का आयोजन होगा। करीला मेला में 19 मार्च को प्रदेश के CM डॉ.मोहन यादव के प्रस्तावित भ्रमण हेतु कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन द्वारा सोमवार को करीला पहुंचकर करीला मेला की अंतिम तैयारियों एवं CM के प्रस्तावित भ्रमण का जायजा लिया।