बहादुरपुर: करीला में रंग पंचमी मेले की सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
मां जानकी धाम करीला में रंग पंचमी के अवसर पर लगने वाले तीन दिवसीय मेला की सभी तैयारियां चल रही हैं। इस संबंध में करीला ट्रस्ट अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि प्रशासन द्वारा पूरी व्यवस्थाएं की गई है। मेले में 25 से 30 लाख श्रद्धालु इस बार रंग पंचमी के अवसर पर मां जानकी के दर्शन करेंगे। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी होगी।