बहादुरपुर: करीला के कौचा डेम के पास सुसाइड वीडियो बनाने वाले युवक का पता नहीं चला, तलाश जारी
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करीला स्थित पहुंच डैम के पास सोमवार को एक युवक ने वीडियो बनाया जिसमें उसने परेशान होकर सुसाइड करने की बात कही थी इसके बाद से परिजनों से तलाश कर रहे हैं। बुधवार को एसडीआरएफ की टीम ने दोपहर 2:00 बजे बताया कि सर्चिंग के दौरान अब तक उसका कहीं पता नहीं चलाहै।