बहादुरपुर: करीला मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक पहुंचे
कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन द्वारा गुरूवार को संयुक्त रूप से करीला पहुंचकर आगामी रंगपंचमी पर मां जानकी माता मंदिर करीला धाम पर 18 मार्च से 20 मार्च 2025 तक लगने वाले तीन दिवसीय वार्षिक मेला की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का मुआयना किया गया। साथ ही वहां पर और भी कई व्यवस्थाएं देख अधिकारियों को निर्देशित किया।