बाह: गांव अरनोटा में हुए झगड़े के मामले में 20 नामजद एवं 12 अज्ञात के खिलाफ हुआ केस दर्ज
थाना बसई अरेला क्षेत्र के अंतर्गत गांव अरनोटा में हुए विवाद के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। दरअसल बीते दिनों गांव अरनोटा में किसी बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे और जमकर लाठी डंडे चले थे,इस घटना में 2 लोग घायल हो गए थे,दोनों ही पक्षों ने थाने पर तहरीर दी है,पुलिस ने दोनों ही पक्षों के 20 नामजद एवं 12 अज्ञात के खिलाफ की केस दर्ज कर लिया है।