बाह: जैतपुर और पछाय गांव की सीमा पर दो बाईकों में हुई जोरदार भिड़ंत, दो की मौत एक महिला घायल
बाह क्षेत्र के अंतर्गत जैतपुर और पछाय गांव की सीमा पर दो बाईकों में जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हो गई। आनन फानन में घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया,घटना की जानकारी जब परिवारों को लगी तो परिवारों में कोहराम मच गया, बताया गया है कि यह सभी लोग पछाय गांव के गांव बलदेवपुरा के रहने वाले हैं।