बाह: रमजान माह एवं जुम्मे की नमाज के दृष्टिगत ACP बासौनी ने खेड़ा राठौर में संवेदनशील जगहों पर किया भ्रमण,दिए दिशा निर्देश
रमजान माह एवं जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसी के दृष्टिगत एसीपी बासौनी ने खेड़ा राठौर में संवेदनशील जगहों का भ्रमण किया है। इस दौरान पुलिस बल मौजूद रहा, एसीपी बासौनी के द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने की सभी से अपील की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।