भोरे: लामीचौर में शिक्षा मंत्री ने जनता से की बातचीत, चार गांवों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए निर्देश
भोरे प्रखंड क्षेत्र के लामीचौर में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने गुरुवार की दोपहर 3 बजे चार गांव के लोगों की जनसंवाद कार्यक्रम में समस्याएं सुनी। जिसमें चौबरीया टोला, सेमरौना, पुरानी बाजार और पियरौटा गांव के लोग शामिल हुए। इस दौरान मंत्री ने समस्याएं सुनने के बाद समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।