भोरे: लामीचौर बाजार में बिजली तार काटने को लेकर युवक से मारपीट, 8 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
भोरे थाना क्षेत्र के लामीचौर बाजार में पोल पर चढ़कर तार काटने को लेकर एक युवक के साथ कुछ लोगो ने मारपीट कर घायल कर दिया। युवक के बयान पर थाने में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें हरेंद्र साह, हरकेश साह, नीरज साह सहित आठ लोगों को आरोपित किया गया है। लामीचौर बाजार निवासी विशाल मांझी ने आरोप लगाया है कि पृथ्वी मांझी को घायल कर दिया गया।