भोरे: मेहरादेउर बाजार में दो महीने पहले हुए सड़क हादसे में घायल युवक ने प्राथमिकी दर्ज कराई, वाहन मालिक पर लगा आरोप
भोरे थाना क्षेत्र के महरादेउर बाजार में दो माह पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल युवक के बयान पर मंगलवार की दोपहर 3 बजे पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जिसमें उत्तरप्रदेश के देवरिया जिला अंतर्गत खामपार थाना क्षेत्र के खामपार उत्तर टोला निवासी शंकर कुशवाहा को आरोपित किया गया है। आरोप है कि मेहरादेउर निवासी अमरेंद्र कुमार पटेल को एक कार ने ठोकर मार दी।