भोरे: भोरे प्रखंड में विद्युत विभाग का शिविर, आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 105 विद्युत कनेक्शन के आवेदन आए
भोरे प्रखंड परिसर में बुधवार की दोपहर दो बजे विद्युत विभाग के तरफ से कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर विद्युत कनेक्शन के लिए कुल 105 आवेदन लिए गए। कैंप में विद्युत विभाग के कर्मी कार्यपालक सहायक रमेश कुशवाहा, मीटर रीडर धनंजय यादव, दीनबंधु शुक्ला ने आवेदनों की जांच करने के बाद ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया। बहुत जल्द कनेक्शन लग जाएगा।