नावानगर: महादेवगंज के ब्रम्हटोला गांव में एक युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
महादेवगंज के ब्रम्हटोला गांव में एक युवती ने फांसी लगा कर खुदकुशी करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतिका गांव के 22 वर्षीय पूजा कुमारी बताई जाती है। इधर इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है। बताया जाता है कि घर मे सिर्फ मां और बेटी ही मौजूद थी। जो रविवार की देर रात खाना खाने के बाद युवती अपने कमरे में चली गई। जहां फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।