रूड़की: धनोरी के पास ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस की हुई जोरदार टक्कर,मिनी बस चालक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में धनोरी के पास बीती रात एक ट्रैक्टर ट्राली और एक मिनी बस की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दौलतपुर गांव निवासी मनोज गिरी नाम के मिनी बस चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि सोनू नाम का एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मनोज गिरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।