रूड़की: रुड़की तहसील में फार्मेसी स्टूडेंट यूनियन के छात्र-छात्राओं ने अपनी मांगों को लेकर तहसीलदार को दिया ज्ञापन
रुड़की में आज फार्मेसी स्टूडेंट यूनियन के छात्र-छात्राओं के द्वारा फार्मेसी काउंसिल आफ इंडिया के द्वारा कराए जा रहे फार्मेसी डिप्लोमा एग्जिट एग्जाम का विरोध किया गया है। साथ ही बहिष्कार किया गया है। इसके साथ ही फार्मेसी स्टूडेंट यूनियन के छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन दिया गया है।