रूड़की: गांधी वाटिका के सामने मंदिर में घुसकर शरारती तत्वों ने तोड़ी देवी देवताओं की मूर्ति,आरोपियों की तलाश में पुलिस
रुड़की कोतवाली क्षेत्र में गांधी वाटिका के सामने एक मंदिर में देर रात शरारती तत्वों ने घुसकर देवी देवताओं की मूर्तियों को तोड़ दिया है। आज सुबह विश्व हिंदू परिषद के लोगों को जानकारी मिली तो उनका गुस्सा भड़क गया। जिसके बाद विश्व हिंदू परिषद के देशबंधु गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर शरारती तत्वों पर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।