रूड़की: दिल्ली वाला गांव के पास लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की के गंगनहर कोतवाली पुलिस ने तेलीवाला गांव के पास लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले आरिश और रोहित नाम के दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझाने का प्रयास किया था लेकिन वह नहीं माने। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।