रूड़की: गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में खुले में शराब पीना लोगों को पड़ा भारी,पुलिस ने पुलिस एक्ट में की कार्यवाही
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में खुले में शराब पीना लोगों को भारी पड़ गया है। पुलिस के द्वारा बीती रात खुले में शराब पीने वाले 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है। जो अलग-अलग जगह पर बैठकर खुले में शराब पी रहे थे। जिसके बाद पुलिस के द्वारा 30 लोगों पर पुलिस एक्ट में कार्यवाही की गई है। जिसके चलते पुलिस के द्वारा सभी से ₹7000 की धनराशि वसूल की गई है।