रूड़की: आईआईटी रुड़की के शील कुंज से पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार,चेक बाउंस के मामले में चल रहा था फरार
रुड़की कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फरार चल रहे आईआईटी रुड़की के शील कुंज निवासी बृजेश कुमार पुत्र महिपाल नाम के एक वारंटी को उसके घर से एक गिरफ्तार कर लिया है। बृजेश कुमार चेक बाउंस के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस के द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा बृजेश कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।