ब्रेकिंग | श्रीनगर-पौड़ी में पेयजल संकट का खतरा
जीवीके डैम से आने वाली मुख्य पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका
श्रीनगर सहित पौड़ी जनपद की बड़ी आबादी पर पेयजल संकट का खतरा मंडराने लगा है। जीवीके डैम से पेयजल आपूर्ति के लिए आने वाली मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है।
पाइपलाइन में क्षति के चलते आने वाले दिनों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। यदि समय रहते पाइपलाइन की मरम्मत नहीं की गई तो श्रीनगर समेत पौड़ी के कई इलाकों में पानी का संकट गहरा सकता है।
Pauri, Garhwal | Sep 27, 2026