सुनेल: सुनेल थाना पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sunel, Jhalawar | Dec 27, 2025 सुनेल थाना पुलिस ने सिरपोई गांव में हुई हत्या एवं हत्या के प्रयास के मामले का खुलासा करते हुए शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी विष्णु सिंह ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे बताया है कि गत 25 दिसंबर को सिरपोई गांव में संपत्ति के विवाद को लेकर आरोपियों ने एक परिवार के लोगों पर लोहे के पाइप व तलवार से मारपीट की थी।