सुनेल: कस्बे के रोशनबाड़ी रोड के पास पेयजल की पाइपलाइन हुई क्षतिग्रस्त, हजारों लीटर पानी बह गया व्यर्थ
Sunel, Jhalawar | Dec 25, 2025 सुनेल कस्बे के रोशनबाड़ी रोड के पास गुरुवार को जलजीवन मिशन के तहत डाली गई पेयजल की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया।लाइन में लीकेज इतना जबरदस्त था कि पानी के प्रेशर से बड़े-बड़े कंकड़ पत्थर पानी के साथ काफी दूरी तक उड़ गए।करीब 2 से 3 घंटे तक पाइपलाइन से पानी बहता रहा।जिससे सड़क के चारों ओर बड़ी मात्रा में पानी फैल गया।