सुनेल: सुनेल कस्बे के बाईपास सड़क के किनारे पेयजल पाइपलाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों की नही हुई मरम्मत#Jansamsya
Sunel, Jhalawar | Dec 23, 2025 जीवन मिशन के तहत राजगढ़ बांध से सुनेल क्षेत्र के गांवो तक पानी उपलब्ध करवाने को लेकर सरकार के द्वारा पाइपलाइन बिछाई गई है।जिसकी देखरेख पीएचईडी विभाग कर रहा है।मंगलवार शाम 5 बजे स्थानीय लोगो ने बताया है कि कई स्थानों पर सड़कों के किनारो पर भी खुदाई की गई,लेकिन अभी तक उनकी मरम्मत नहीं करवाई गई है।इस कारण आए दिन वाहन चालक व आमजन हादसे का शिकार हो रहे है