सुनेल: सिरपोई में मकान विवाद को लेकर दो परिवारों में हुई मारपीट, एक व्यक्ति की मौत
Sunel, Jhalawar | Dec 26, 2025 सुनेल के सिरपोई गांव में गुरुवार को मकान के विवाद में दो भाइयों के परिवार में जमकर मारपीट हो गई।जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।सीआई विष्णु सिंह ने मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि सिरपोई गांव में कन्हैयालाल व उसके भाई के परिवार के बीच विवाद हो गया।विवाद में उसके भतीजे बापूलाल व अन्य लोगों ने उसके साथ लाठी व डंडों से मारपीट की।जिससे उनकी मौत हो गई।