तीन जिलों के 120 महिलाओं क़ो क़ृषि उधमी बनाने का प्रशिक्षण हुआ प्रारभ
ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की पहल में एक नई मुहिम की शुरुआत की गई है. जिसके तहत 120 महिलाओं को चयन करके कृषि उद्यमी का 21 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें तीन जिलों की महिलाएं शामिल हैं. मुजफ्फरपुर दरभंगा और बेतिया की महिलाओं का आज से कुमार फैसिलिटेशन सेंटर खबडा मुजफ्फरपुर में 21 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण जीविका और सिजेंटा के संयुक्त तत्वाधान में प्रारंभ हुआ है. इस प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन जिला परियोजना प्रबंधक अनीशा ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को गांव की पगडंडी से बाहर निकाल कर सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त करते हुए कृषि उद्यमी बनना है इस प्रशिक्षण में उन्हें उनन्त बीज,जैविक खेती, आधुनिक कृषि प्रणाली विपणन और व्यवसाय से जुड़ी बारीकियां बताई जायेगी. इस दौरान डीपीएम अनीशा ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जीविका द्वारा विभिन्न गतिविधियों की जा रही है जिसमें कृषि उद्यमी एक महत्वपूर्ण पहल है महिलाओं को खेती किसानी की बारीकियां बताते हुए उनक़ो गांव में ही रोजगार देने का यह बहुत ही अच्छा पहल है. आज कई सफल कृषि उद्यमी करोड़ का कारोबार कर रही है. इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक कृषि प्रबंधक कुणाल किशोर सहित सिजेंटा के प्रबंधक और आजीविका विशेषज्ञ उपस्थित थे.
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar