बड़ौत: खेड़ा इस्लामपुर निवासी आरोपी को चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा सहित बड़ौत पुलिस ने किया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Mar 8, 2025 बड़ौत पुलिस ने ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अंतर्गत थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .12 बोर बरामद हुआ है। थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब 2:15 बजे बताया कि आरोपी सुनील उर्फ मिंकू पुत्र मथन सिंह निवासी खेड़ा इस्लामपुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।