बड़ौत: पुसार के निकट सड़क हादसे में दो दोस्तों की हुई मौत, सिनौली में शादी समारोह से लौटते समय ट्रक ने मारी टक्कर
Baraut, Bagpat | Mar 7, 2025 बड़ौत बुढ़ाना मार्ग पर पुसार के निकट शुक्रवार सुबह सिनौली गांव में एक शादी समारोह से बाइक द्वारा लौट रहे 2 युवकों की बाइक में बुढ़ाना की तरफ से आ रहे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची दोघट पुलिस ने दोनों को बिनौली सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने युवक आकाश 22 वर्ष व शुभम 23 वर्ष निवासी सोरम थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर को मृत घोषित कर दिया।