बड़ौत: खड़खड़ी में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों, धारदार हथियार से पुलिस पर हमला, फायरिंग व पथराव के मामले में 2 गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Mar 7, 2025 खड़खड़ी में पुरानी रंजिश में गुरुवार को 2 पक्षों में लाठी-डंडों एवं धारदार हथियार से एक-दूसरे को जान से मारने की नीयत से हमला किया तथा जमकर पथराव हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर किया तथा ईंट-पत्थरों से हमला किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने 8 नामजद व 20-25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 2 गिरफ्तार कर लिए।