बड़ौत: एक व्यक्ति पर फावड़े से हमला करने वाले नई बस्ती पट्टी चौधरान बड़ौत निवासी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Mar 8, 2025 कोतवाली बड़ौत पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब 2 बजे बताया कि 3 मार्च को एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि आरोपी सुरेश उसकी पत्नी व उसके बेटे सन्नी निवासी नई बस्ती बड़ौत ने उसके पति श्याम सुंदर को फावड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसकी बेटी के साथ मारपीट की। थाना पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी सुरेश निवासी नई बस्ती पट्टी चौधरान बड़ौत को गिरफ्तार किया है।