बड़ौत: छपरौली में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे व बेसिक शिक्षा मंत्री के पिता की जमीन पर कब्जे का प्रयास, मुकदमा दर्ज
Baraut, Bagpat | Mar 8, 2025 छपरौली में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे व UP के बेसिक शिक्षा मंत्री के पिता की भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास का मामला सामने आया है। पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया की जमीन पर फर्जी वसीयत के जरिए माफिया ने स्टे लिया है। पुलिस-प्रशासन पर सही से कार्रवाई न करने का आरोप है। मेरठ निवासी केयर टेकर मनोज तिवारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है।