बड़ौत: छपरौली से लापता फैसल हत्याकांड में ₹25,000 का इनामी सुराना निवासी आठवां आरोपी कुर्डी के पास मुठभेड़ में घायल
Baraut, Bagpat | Mar 8, 2025 छपरौली पुलिस ने शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात्रि करीब 1:30 बजे बताया कि छपरौली कस्बे से लापता युवक फैसल हत्याकांड में ₹25000 का इनामी आरोपी मुठभेड़ के बाद घायलावस्था में गिरफ्तार किया है। आरोपी अभिषेक उर्फ सागर निवासी सुराना को अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस पूर्व में ही 2 महिला सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।