गुना के बमोरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत धनोरिया ग्राम बिसोनिया में गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल को मोबाइल कोर्ट में आवेदक मुकेश पुत्र बंशीलाल ने भूमि पर कब्जा संबंधी की शिकायत पर प्रशासन ने अनावेदक गंगाराम पुत्र रूगनाथ धाकड़ के बीच सहमति से भूमि विवाद का मोबाइल कोर्ट से समाधान किया। दोनों पक्षों ने रास्ता देने और भूमि पर कब्जा न करने पंचनामा पर सहमति दी।