*गांव सिधरावली में 35 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के मामले में 01 आरोपी गिरफ्तार।*
*आरोपी ने झगड़े की रंजिश के चलते अपने एक अन्य साथी के मिलकर दिया था वारदात को अंजाम।*
*मृतक पर भी 2 हत्या के अभियोग सहित हत्या करने का प्रयास, मारपीट करने व अवैध हथियार रखने इत्यादि अपराधों के कुल 08 अभियोग है अंकित।*
`गुरुग्राम: 11 नवंबर 2026`
▪️दिनांक 09.11.2026 को थाना बिलासपुर, गुरुग्राम में एक सूचना *दीपक (उम्र-35 वर्ष) निवासी गांव सिधरावली, गुरुग्राम* की गांव सिधरावली बस स्टैंड पर गोली मारकर हत्या करने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पाकर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची जहां पर एक व्यक्ति एक कार की अगली सीट पर मृत अवस्था में मिला और उसको गोली लगी हुई थी। पुलिस टीम द्वारा सीन-ऑफ-क्राइम, फिंगरप्रिंट टीमों से घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया। मृतक के चाचा ने पुलिस टीम को शिकायत के माध्यम से बतलाया कि इसका भतीजा दीपक दिनांक 08.11.2026 की रात को अपनी कार लेकर कहीं गया था। सुबह समय करीब 08 बजे इन्हें सूचना मिली कि इसके भतीजे दीपक की सिधरावली बस स्टैंड पर किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी है। जब इन्होंने जाकर देखा तो इसका भतीजा मृत अवस्था में कार में पड़ा हुआ था और उसको गोली लगी हुई थी। किसी अज्ञात व्यक्ति ने इसके भतीजे की गोली मारकर हत्या की है। प्राप्त शिकायत पर थाना बिलासपुर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
▪️मृतक दीपक के भी अपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि मृतक के खिलाफ भी हत्या करने का प्रयास, लड़ाई-झगड़ा करने, शस्त्र अधिनियम, प्रिजन एक्ट के तहत 06 अभियोग गुरुग्राम में तथा हत्या करने, अवैध वसूली करने के संबंध में 02 अभियोग राजस्थान में अंकित है।
▪️ अपराध शाखा सैक्टर-40, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में एक आरोपी को दिनांक 10.11.2026 को गांव सहरावन, गुरुग्राम से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी की पहचान *जतिन (उम्र-21 वर्ष) निवासी गांव सिधरावली, गुरुग्राम* के रूप में हुई।
▪️पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि मृतक के साथियों ने लगभग 6 महीने पहले उपरोक्त आरोपी के भाई के साथ मारपीट की थी तथा कुछ समय पहले आरोपी के दोस्त के साथ मारपीट की थी और आरोपी जतिन उक्त को भी जान से मारने की धमकी दी थी। जिसकी रंजिश रखते हुए आरोपी ने अपने एक अन्य साथी जिसके साथ भी मृतक दीपक ने मारपीट की थी के साथ मिलकर दीपक की गोली मारकर हत्या कर दी।
▪️ आगामी पूछताछ व बरामदगी के लिए आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया जाएगा। अभियोग का अनुसंधान जारी है।
Uklana, Hissar | Nov 11, 2026