कतरीसराय: बरीठ गांव से कतरीसराय थाना पुलिस ने नशे में धुत दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
कतरीसराय थाना पुलिस ने बरीठ गांव से मंगलवार की रात करीब 8.30 बजे नशे में धुत्त दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. कतरीसराय थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार दो व्यक्तियों में श्रवण यादव एवं रूदल यादव है. मेडिकल जांच के दौरान इन दोनों गिरफ्तार व्यक्ति द्वारा अलकोहल सेवन करने की पुष्टि हुई है.