सिराथू: टांडा में दो भाइयों के झगड़े में पड़ोसी ने दखलंदाजी की, एक भाई ने एतराज जताया तो पड़ोसी हमला कर घायल कर दिया
सिराथू तहसील क्षेत्र के टांडा गाँव के रहने वाले शम्भूनाथ के बेटे विनोद और पवन के बीच शनिवार को झगड़ा हो रहा था।वहाँ खड़ा साबिर ने दखलंदाजी की तो विनोद ने आपत्ति जताई।रविवार सुबह खुन्नस खाए साबिर ने विनोद पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया।इलाज के बाद पिता ने पुलिस से शिकायत की।एसओ सैनी धर्मेंद्र ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है कार्रवाई हो रही।