सिराथू: कड़ा में जानलेवा हमले के पीड़ित व्यक्ति ने बताया, दबंग दे रहे धमकियां, कार्रवाई की मांग की
कड़ा कस्बा के रहने वाले ताज नाम के व्यक्ति का इलाज अस्पताल में चल रहा है।ताज ने शनिवार को मीडिया के माध्यम से बताया कि 14 अक्टूबर को उनपर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया है।बताया कि उनपर झूठा आरोप लगाते हुए सलमान, सद्दाम,मुंशी व अन्य लोगों के साथ मिलकर हमला कर बेसुध कर दिया था।बताया कि अब धमकी दी जा रही है।पुलिस से कार्रवाई की मांग किया है।