सिराथू तहसील क्षेत्र के अफजलपुर वारी ओरिएंटल पब्लिक स्कूल के पास शनिवार की रात दो मोटरसाइकिल में भिड़ंत हो गई है। इस घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोग इकट्ठा हुए और इन लोगों को इलाज के लिए भेजा गया है। फट्टू का पुरवा के अनिल कुमार पुत्र उदल और थोन गांव के वीरेंद्र कुमार घटना में घायल हुए हैं गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है।