औरैया: फफूंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति की मौत के संबंध में सीओ महेंद्र प्रताप ने दी जानकारी
फफूंद थाना क्षेत्र ग्राम दखलीपुर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस संबंध में सीओ महेंद्र प्रताप ने जानकारी देते हुए बताया कि तहरीर के आधार पर एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। शीघ्र उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।