औरैया: दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम ककोर में खेलते समय तालाब में गिरने से बच्चे की हुई मौत
फफूंद के गांव जसा पुरवा निवासी अंजली पत्नी रामकेश रक्षाबंधन त्यौहार पर अपने भाई चंद्रभान के घर ककोर आई थी। घर में हंसी खुशी का माहौल था। अंजली का पांच साल का बेटा आयुष घर के बाहर खेलने चला गया। घर के पास ही एक तालाब है। मासूम खेलते हुए तालाब किनारे पहुंच गया और उसका पैर फिसल गया जिससे वह तालाब में जा गिरा। साथ खेल रहे बच्चे शोर मचाते हुए घर पहुंचे ।