औरैया: दिबियापुर क्षेत्र के नीलकंठ पुरवा गांव निवासी महिला के घर से छोटे भाई ने जेवर व 50 हजार रूपये किया चोरी
दिबियापुर थाना क्षेत्र के नीलकंठ पुरवा गांव निवासी महिला के घर से छोटे भाई ने जेवर व 50000 रुपए चोरी किए हैं। पीड़ित महिला ने दिव्यापुर थाने में पहुंचकर छोटे भाई के खिलाफ शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है।