औरैया: सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला तिलक नगर में प्रधानाचार्य के मकान को चोरों ने बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी
सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला तिलक नगर स्थित प्रधानाचार्य राजेश सिंह के मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर उनके घर में घुसे और लाखों रुपए का सामान पार कर ले गए। सुबह जागे परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। इस पर उन्होंने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खगाल रही है।