औरैया: कोतवाली क्षेत्र के जालौन रॉड पर संदिग्ध अवस्था मे पड़ा मिला युवक का शव,पुलिस ने पीएम के लिए भेजा
कोतवाली के अंतर्गत आने वाले शहर से जालौन की ओर जाने वाले विलराया-पनवाड़ी मार्ग पर मोरंग की दुकानें हैं। जिसके चलते कई स्थानों पर मोरंग के ढ़ेर लगे हुए हैं। सोमवार की शाम लगभग पांच बजे दुकानदारों ने मोरंग के ढ़ेर पर 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा देखा। शव काफी दिन पुराना होने और हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई। जिसकी जानकारी दुकानदारों ने कोतवाली पुलिस को दी