औरैया: मजदूरी के पैसे मांगने गए फफूंद क्षेत्र के दखलीपुर गांव निवासी राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
फफूंद थाना क्षेत्र के दखलीपुर गांव निवासी मजदूरी के रुपए मांगने गए राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फफूंद थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मृतक की पत्नी श्रीदेवी ने पड़ोस गांव के रहने वाले व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।