पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट में वयोवृद्ध जनसंघी वासुकी भगत के निधन से भारतीय जनता पार्टी में शोक की लहर
वयोवृद्ध जनसंघी वासुकी भगत के शुक्रवार को पोड़ैयाहाट में हुए निधन के बाद भारतीय जनता पार्टी में शोक की लहर फैल गई है। शुक्रवार के प्रातः 6:00 बजे अपने आवास पर स्वर्गीय भगत ने अंतिम सांस ली। वे लगभग 90 वर्ष के थे। पिछले कुछ समय से वे बीमार चल रहे थे। उनके निधन के बाद पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों के साथ सांसद ने गहरा दुख व्यक्त किया है।