मंदाकिनी शरदोत्सव में विधायक आशा नौटियाल के संबोधन के दौरान खाली रहीं कुर्सियां, आखिर जनता की नाराजगी की वजह क्या?
अगस्त्यमुनि में आयोजित मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेले में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल के संबोधन के दौरान खाली पड़ी कुर्सियां चर्चा का विषय बन गईं। जिस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को सुनने के लिए लोगों की भीड़ जुटने की उम्मीद थी, वहां दर्शक दीर्घा में खाली कुर्सियां नजर आईं।
सवाल यह है कि क्या स्थानीय जनता का अपने जनप्रतिनिधियों से मोहभंग हो रहा है? क्या क्षेत्रीय समस्याओं, विकास कार्यों और जनता की अपेक्षाओं को लेकर लोगों में नाराजगी है? या फिर इसके पीछे कोई दूसरी वजह है?
आखिर क्यों जनता ने अपनी विधायक को सुनने में दिलचस्पी नहीं दिखाई?
खाली कुर्सियां केवल एक तस्वीर नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों के लिए जनता के बीच अपने जुड़ाव और विश्वास को परखने का एक सवाल भी हैं।
\#मंदाकिनीशरदोत्सव #अगस्त्यमुनि #आशानौटियाल #केदारनाथविधानसभा #रुद्रप्रयाग #जनताकीआवाज