🚨 सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे, हर दिन हादसों का खतरा और शिकायतों के बावजूद विभाग की चुप्पी! आखिर कब जागेगा जिम्मेदार विभाग?
📍 चोपड़ा-उठमांडा मोटरमार्ग | ढुंग गांव
बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया। जब बार-बार शिकायत करने के बावजूद विभाग ने सड़क की सुध नहीं ली तो ग्रामीणों ने खुद ही जिम्मेदारी संभालते हुए श्रमदान से सड़क के गड्ढे भरने शुरू कर दिए।
मोटरमार्ग के बीचोंबीच बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण स्थानीय ग्रामीणों और वाहन चालकों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। दोपहिया वाहन चालकों के लिए तो यह मार्ग किसी खतरे से कम नहीं था।
विभागीय अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने एकजुट होकर श्रमदान किया और अस्थायी रूप से सड़क को आवाजाही के लायक बनाया।
ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मोटरमार्ग की स्थायी मरम्मत की मांग की है।
एक तरफ ग्रामीणों का श्रमदान, दूसरी तरफ जिम्मेदार विभाग की अनदेखी... आखिर कब सुधरेगी क्षेत्र की सड़क?
\#Rudraprayag #Uttarakhand #जनसमस्या #RoadProblem #श्रमदान #ढुंगगांव #ग्रामीणोंकीआवाज
Rudraprayag, Rudraprayag | Nov 9, 2026