राज्य स्थापना दिवस पर विकास की उपलब्धियों को मिला शब्दों का स्वरूप!! ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊंची उड़ान’ पुस्तक का भव्य विमोचन, जिलाधिकारी ने पदक विजेता छात्राओं से किया सीधा संवाद!!
रुद्रप्रयाग। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एनआईसी कक्ष में ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊंची उड़ान’ पुस्तक का विमोचन किया गया। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट एवं जिला पंचायत सदस्य अमित मैखण्डी ने संयुक्त रूप से पुस्तक का विमोचन किया।
पुस्तक में प्रदेश सरकार के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न क्षेत्रों की उपलब्धियों को विस्तार से संकलित किया गया है।
इस दौरान जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अगस्त्यमुनि खेल छात्रावास से पहुंचीं पदक विजेता छात्राओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। छात्राओं से खेल उपलब्धियों, प्रशिक्षण, अभ्यास और छात्रावास में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही उनकी समस्याओं को भी गंभीरता से सुना।
पदक जीतकर रुद्रप्रयाग का नाम रोशन कर रहीं बेटियों से जिलाधिकारी का संवाद, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की दिशा में अहम पहल!
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी, जिला खेल अधिकारी मनोज चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
#Rudraprayag #Uttarakhand #राज्यस्थापनादिवस #VikasKiUdaan #खेलप्रतिभा #पदकविजेताबेटियां #DMRudraprayag