26 साल का उत्तराखंड… फिर भी अधूरे हैं राज्य आंदोलनकारियों के सपने!
राज्य गठन के 26 वर्षों बाद भी क्या उत्तराखंड उस सपने के मुताबिक बन पाया, जिसके लिए आंदोलनकारियों ने संघर्ष किया और शहादत दी?
कांग्रेस नेता अर्जुन गहरवार ने राज्य की 26 साल की विकास यात्रा पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इन वर्षों में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और पलायन जैसी समस्याओं के समाधान के बजाय शराब का कारोबार, भूमाफिया, खनन माफिया और भ्रष्टाचार बढ़ा है।
उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर शहीदों के सपनों का उत्तराखंड कब बनेगा?
26 साल का सफर… उपलब्धियों का हिसाब या अधूरे वादों का सवाल?
\#Uttarakhand #UttarakhandFoundationDay #ArjunGaharwar #उत्तराखंड #राज्यस्थापनादिवस #उत्तराखंडआंदोलन