नौगढ़: आगामी लोकसभा चुनाव की सुरक्षा के दृष्टिगत नौगढ़ के जंगलों में पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों ने किया काम्बिंग
नौगढ़ के जंगलों में लोकसभा चुनाव की सुरक्षा की दृष्टिगत सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा के नेतृत्व में पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों ने काम्बिंग किया। जवानों ने अमृतपुर, सुरहूरिया , देवखत में सर्च अभियान चलाया । जंगल में रह रहे निवासियों को जागरुक करते हुए कहा कि अगर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति संदिग्ध वस्तु नजर आता है तो पुलिस की सरकारी नंबरों को तत्काल सूचना करें।