करछना: पचदेवरा के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार पिता की हुई मौत, पुत्र गंभीर रूप से हुआ घायल
करछना थाना क्षेत्र के पचदेवरा के पास मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे पर रविवार को मार्ग से गुजरते समय तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार कुशहा,जिगना,मिर्जापुर निवासी कृष्ण मोहन पांडे पुत्र ब्रह्मदेव की मौके पर मौत हो गई। जबकि बेटा आनंद पांडे गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव पोस्टमार्टम भेजते हुए घायल को जिले के अस्पताल में उपचार हेतु भेजा